मंगलवार, 23 मई 2023

डेंगू बुखार का घरेलु आयुर्वेदक उपचार | Home Remedies of Dengue Fever in Hindi

डेंगू बुखार तुरंत ठीक करे | Best Treatment of Dengue Fever in Hindi

हेलो दोस्तों, इस लेख में आपको डेंगू का बुखार के घरेलु आयुर्वेदिक उपचार Dengue Fever in Hindi कारण। लक्षण और मह्त्वपूर्ण सुचाव के बारे में पढ़ेंगे। डेंगू का बुखार मच्छर के काटने से होता है। इस बुखार को आयुर्वेदिक दवाइयों और आयुर्वेदिक शास्त्रीय दवाइयों से भी ठीक किया जा सकता है।

    डेंगू बुखार होता क्या है? (What is Dengue Fever in Hindi)

    इसे अस्थिभंजन ज्वर, बालू भक्षिका ज्वर, दण्डक ज्वर, शूलास्थि ज्वर, डैंडी फीवर, लंगडा ज्वर, ब्रेक बोन फीवर आदि नामों से भी जाना जाता है। चूंकि सर्वांग शरीर की इड्डियों में कुचलने एवं टूटने जैसी पीड़ा होती है। इसीलिए लोग मुख्य रूप से इसे हड्डी तोड़ ज्वर भी कहते हैं। ज्वर सामान्यतः 5 या 6 दिन तक रहता है। इसमें रक्त परीक्षण से ज्ञात होता है कि प्लेटलेट्स (Platelets) की संख्या सामान्य से कम एवं परिवर्तनशील होती है।


    Dengue Fever in Hindi

    You may also read: Ear Pain in Hindi

    डेंगू बुखार के कारण और बचाव | Causes of Dengue Fever in Hindi

    संक्रमित व्यक्ति का रक्त चूसकर दूसरे व्यक्ति को जब मच्छर काटता है तो दूसरा स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित होकर रोगाक्रान्त हो जाता है। यही कारण है कि परिवार में एक व्यक्ति के रोगाक्रान्त होते ही दूसरों की संभावना बढ़ जाती है। इस प्रकार से रोग का संक्रामक मच्छरों को ही मुख्य कारण माना जाता है लेकिन इनमें कई मच्छरों के नाम आते हैं। कई सामान्य मच्छरों को कई क्यूलेक्स को और कई स्टिगयोमिया नामक वायरस को इसका कारण मानते हैं। इस प्रकार मच्छरों के विषय में कुछ मतभेद है। लेकिन मच्छर कोई भी हो रक्त एक से लेकर रक्त के साथ रोगाणु को दूसरे में पहुँचाने का जो मच्छर काम करते हैं, वही इसके मुख्य कारण है। इससे स्पष्ट है कि मच्छरों के निवास स्थान भी कारण माने जा सकते हैं। अतः आवास के आसपास गन्दगी नहीं होनी चाहिये । यदि किसी गड्ढे में गन्‍्दे पानी का जमाव हो तो गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें। यदि ऐसा करना संभव नहीं हो तो प्रत्येक तीसरे दिन पानी के गड्ढे में कम से कम मिट्टी का तेल अवश्य डाल दें जिससे पानी पर मिट्टी के तेल की परत बन जाए।

    1. यदि गन्दी नाली आसपास हो तो कभी-कभी डी.डी.टी. का छिड़काव अवश्य कर दें।
    2. सोने के समय कमरे में धूप जलाना भी लाभदायी है। इससे मच्छर नहीं आते हैं।
    3. मसहरी (मच्छरदानी) का प्रयोग अवश्य करें। जिससे मच्छरों से बचे रहें।

    डेंगू बुखार के लक्षण | Symptoms of Dengue Fever in Hindi

    1. जैसा कि नाम “हड्डी तोड़ ज्वर' है उसी प्रकार नाम के अनुसार रोगी अनुभव करता है कि शरीर की तमाम हड्डियाँ ही टूट गई है।
    2. दर्दों का प्रारंभ हाथ की अंगुलियों से होता है। फिर धीरे-धीरे दर्दे बढ़कर तमाम शरीर में फैल जाता है। संधियों में पीड़ा अधिक होती है।
    3. ज्वर की अवधि 3 से 5 या 6 दिन होती है। इसमें खसरे जैसे दाने भी कभी-कभी हो जाते हैं। यह रोग किसी भी आयु में हो सकता है।
    4. मुँह का स्वाद बिड़ जाता है। कुछ भी अच्छा नहीं लगता है, भूख मारी जाती है।
    5. ज्वर 103° से 105° तक हो जाता है। आठवें दिन ज्वर उतर जाता है। तमाम कष्ट भी दूर हो जाते हैं, लेकिन शरीर में दुर्बलता अत्यधिक होती है।
    6. जैसा कि प्रारंभ में कहा गया है कि रक्त परीक्षण से ज्ञात होता है कि प्लेटलेट्‌ की संख्या कम हो जाती है और वह संख्या भी स्थिर नहीं होती है बल्कि बराबर बदलती रहती है।
    7. ज्वर उत्तर जाने के बाद भी रोगी को रोग से पूर्णतः मुक्ति नहीं मिलती है। अरुचि, दुर्बलता एवं रक्तहीनता के लक्षण होतें हैं।
    8. पसीना, अतिसार, नकसीर, कर्णमूल शोंथ (Mimps) आदि रोग हो जाते हैं। इनके अतिरिक्त फेफड़ों में सूजन की संभावना बढ़ जाती है। अतः सदा ध्यान रखना आवश्यक होता है कि रोग की अवस्था से रोग के बाद की अवस्था भी कम घातक नहीं होती है। अतः विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिये।  

    डेंगू बुखार के आयुर्वेदिक पेंटेंट दवा | Ayurvedic Patient Medicine of Dengue Fever in Hindi

    1. ज्वरहन्ता कैप्सूल (आयुर्वेद विकास संस्थान) - 1-2 कैप्सूल्स नित्य 3 बार गुनगुने जल या दूध के साथ दें।
    2. हरारत टेबलेट (मुक्ति फार्मा) - 1-2 टिकियाँ नित्य तीन बार दें। इसके सेवन से शरीर की पीड़ा और ज्वर में लाभ होता है।
    3. फेब टेबलेट (सत्यवती) - 1-2 टिकियाँ नित्य 2-3 बार जल से दें। इसके प्रयोग से हर प्रकार के ज्वर में लाभ होता है।
    4. एमेरियल टेबलेट (एमिल) - 2-2 टिकियाँ नित्य 3 बार दें।
    5. गोदन्ती मिश्रण टेबलेट (बैद्यनाथ) - 1 से 2 टिकियाँ दिन में 2-3 बार दें।

    डेंगू बुखार के आयुर्वेदिक शास्त्रीय दवा | Ayurvedic Classical Medicine of Dengue Fever in Hindi

    1. ज्वरमुरादि रस - 1-1 गोली नित्य सुबह-शाम तुलसी के पत्तों के रस एवं शहद साथ दें। ज्वर और सर्वांगिक पीड़ा में लाभ होता है।
    2. नवरल कल्पामृत रस - 1 से 2 गोली सुबह-शाम दूध के साथ देने से ज्वर के रोगाणु नष्ट हो जाते एवं शरीर स्वस्थ हो जाता है।
    3. ज्वर संहार रस - 1-1 गोली या 125 मि.ग्रा. गोदन्ती भस्म को शहद में मिलाकर नित्य दो बार चाटने से ज्वर, दर्दे, कफज़ विकार आदि ठीक हो जाते हैं।
    4. ब्रिफुर भैरव रस - 1-1 गोली नित्य 3-4 बार अदरक के रस और शहद के साथ देने से सभी तरह के ज्वर और दर्दे ठीक हो जाती हैं।
    5. पंचवक्त्र रस - 1-1 गोली सुबह-शाम अदरक के रस और शहद के साथ देने से ज्वर एवं शारीरिक पीड़ा नष्ट हो जाती हैं।

    डेंगू बुखार के घरेलु नुस्खे | Home Remedies of Dengue Fever in Hindi

    1. अंकोल की जड़ की छाल 200 मि.ग्रा. घोड़बच या सोंठ के साथ चावल की मांड में उबालकर नित्य सेवन कराने से लाभ होता है।
    2. सर्पगंधा का चूर्ण, कालीमिर्च, डिकामाली, घोड़बच, चिरायता आदि का योग देकर तैयार किए गये मिश्रित योग में से 1-2 ग्राम नित्य सुबह-शाम लेने से आशातीत लाभ होता है।
    3. ईश्वरमूल (रुद्रजटा) का चूर्ण आधा से डेढ़ ग्राम शहद के साथ सुबह-शाम लेने से लाभ होता है।
    4. यवक्षार 200 मि.ग्रा. नीम के पत्तों के रस के साथ या नीम के छाल के क्वाथ के बसी नित्य दो बार लेने से पसीनो आकर ज्वर जाता और शरीर की पीड़ा ठीक हो जाती है।
    5. कर्पूरासव 5 से 20 बूँद थोड़े जल में मिलाकर नित्य दो बार लेने से हडडी तोड़ ज्वर में लाभ होता है।

    अक्षर पूछे जाने वाले सवाल

    क्या डेंगू का बुखार जानलेवा हो सकता है?

    जी हाँ, हम कह सकते है कि कई रूप में यह समस्या जानलेवा हो सकती है यदि इसका उपचार समय रहते नहीं किया गया।

    क्या डेंगू बुखार को घरेलु उपचार से ठीक किया जा सकता है?

    जी हाँ, डेंगू बुखार को घरेलु उपचार से भी ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर ये समस्या घरेलु उपचार से ठीक नहीं होती तो मै आपको सलाह दूंगा कि आप डॉक्टर से सम्पर्क करे।

    क्या डेंगू बुखार का इलाज मुश्किल है?

    जी नहीं, डेंगू बुखार का इलाज मुश्किल नहीं है किंतु रोगी को डेंगू बुखार की उपरोक्त आयुर्वेदिक उपचार को और सुझाव को ध्यान में रखना चाहिए।

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    Pneumonia Meaning in Hindi | 100% आयुर्वेदिक उपचार

    हेलो दोस्तों, इस लेख में आपको निमोनिया के बारे में सब कुछ बताया जायेगा जिसमे निमोनिया का अर्थ ( Pneumonia Meaning in Hindi ), कारण, लक्षण बच...