सोमवार, 22 मई 2023

नाक से खून आना तुरंत ठीक करें | Naak se Khoon Aana Best Home Remedies

नाक से खून आना तुरंत ठीक करें | Naak se Khoon Aana 100 % Best Home Remedies

हेलो दोस्तों, इस लेख में आपको नाक से खून आना Naak Se Khoon Aana को ठीक करने का घरेलु उपाय बताऊंगा। नाक से खून आना  का कारण, लक्षण और प्रभावी घरेलु और आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में संक्षिप्त में पढ़ेंगे। आपको इस लेख को पढने के बाद नाक से खून आने  से घबराहट नहीं होगी और आप तुरंत उपचार कर सकेंगे। 

    नाक से खून आना क्या होता है | What is (Epistaxis) Naak se Khoon Aana ?

    नाक से रक्त आना को नकसीर कहते हैं। 4-5 वर्ष की अवस्था से किशोरावस्था तक, फिर वृद्धावस्था में इसका आक्रमण होते देखा गया है। युवावस्था में इसका आक्रमण प्रायः नहीं होता है। कभी-कभार अपवाद स्वरूप ही यह हो जाता है। आयुर्वेदज्ञ इसे नासा रक्तपित्त के नाम से जानते हैं। यदि कभी यही नकसीर का रक्त स्वरयंत्र में चला जाये तों जोर की खाँसी होती और बलगम के साथ मुँह से रक्त आता है। इस स्थिति में यदि रोग के लक्षणों की सही-सही पहचान नहीं हो तो यक्ष्मा (Cancer) का लक्षण समझा जाता है। यदि समय पर चिकित्सा नहीं की जाये तो बार-बार नक्सीर आने से रोगी को रक्तहीनता हो जाती है। मस्तिष्क पर चोट लगना (सिराघात) रक्तचाप वृद्धि आदि से नकसीर आ सकती है।


    नकसीर, नाक से रक्‍त आना, एप्सिटेक्सीस (Epistaxis)   

    you may also read: Insomnia Home Remedies in Hindi 

    नाक से खून आना के कारण | Reason of Naak se Khoon Aana ?

    1. यद्यपि ऐसे रोगी कम मिलते है लेकिन मिलते अवश्य हैं जिनमें यह रोग वंशगत पाया जाता है।
    2. कुछ रोग ऐसे है जिनके रोगी नकसीर के भी शिकार हो जाते हैं, जैसे ब्राइट्स डिजीज, हृदय कपाट के रोग, यकृत सम्बन्धी रोग, शीताद (Scurvy) रोग, व्रिटामिन 'सी' की कमी, पाण्डु रोग आदि।
    3. कुछ संक्रामक रोग भी ऐसे हैं जिनके साथ इसे होते हुए देखा गया है। जैसे मन्थर ज्वर, पुनावर्तक ज्वर आदि।
    4. नाक में चोट लगने से भी आघातजन्य रक्तस्राव नाक से होता है।
    5. अधिक गर्म औषधियों के सेवन से भी नामक से रक्‍तस्राव होता है।
    6. नाक में घाव या अर्बुद होने से नकसीर आ जाती है।

    नाक से खून आना का लक्षण | Symptoms of Naak se Khoon Aana ?

    1. नकसीर आने से पहले रोगी को सिर में चक्कर आते, भारीपन, सिरदर्द या अव्यक्त पीड़ा होती है। 
    2. उपरोक्त कष्टों के बाद नाक से रक्तस्राव होने लगता है। जिससे पूर्व के सिर सम्बन्धी कष्ट दूर हो जाते हैं। 
    3. रक्त कभी एक नासिका छिद्र से आता है तो कभी दोनों नाक छिद्रों से आता है। लेकिन सामान्यतः एक समय में एक ही नाक से रक्त आता है। यदि दूसरे नाक से रक्‍त आये तो पहले नाक से आ रहा रक्‍त बन्द हो जाता है।
    4. सामान्यतः देखा जाता है कि नाक से अचानक लाल चमकदार रक्त आने लगता है।
    5. कभी-कभी यह रक्‍त नाक के पिछले भाग से निकलकर ग्रासनली (Oesophagus) से पेट एवं आँत्रों में चला जाता (पेट से ही कभी-कभी वमन द्वारा बाहर निकल जाता) है जिसे देख कई बार पेट से आये रक्त जैसा मिथ्या आभास (भ्र्म) होता है।

    Important Tips to Stop नाक से खून आना Naak se Khoon Aana

    1. यह रोग गर्मियों में अधिक होता हैं अतः रोगी को धूप गर्मी और आग से दूर रखें।
    2. माँस, मछली, अण्डे, लहसुन और तेज मसालों से परहेज रखने की सलाह दें।
    3. कद्दू, पालक, टिण्डा, सन्तरे, तरबूज आदि अधिक प्रयोग करने की सलाह दें।
    4. नकसीर आ रही हो त्तो नाक की जड़ पर अंगूठे एवं तर्जनी तथा मध्यमा अंगुली की सहायता से दोनों ओर से 4-5 मिनट दबाकर रखें । इस बीच रोगी को मुँह से साँस लेने को कहें।
    5. सिर, गर्दन तथा नाक पर ठण्डे पानी या बर्फ रखने से लाभ होता है।
    6. नाक को रुई से बन्द कर दें और रोगी को मुँह से साँस लेने को कहें। ऐसा करने से रक्तस्राव शीघ्र बन्द हो जाता है।
    7. हाईड्रोजन पेराक्साइड से रुई की बत्ती नाक में रखने से रक्तस्राव शीघ्र बन्द हो जाता है। रोगी को बराबर तसल्ली दिलायें। उसे डॉटना-डपटना या धमकाना उचित नहीं है।
    8. रोगी बैठकर सिर आगे की ओर झुकाकर रखें इससे रक्त मुँह, गले और पेट जाकर नाक से बाहर निकल जाता है। रक्त निकलते समय कभी रोगी को कभी लिटाकर नहीं रखना चाहिए।
    9. विटामिन सी” और विटामिन “के” युक्त आहार अधिक दें। कैल्सियम प्रधान भोजन भी रोगी के लिए हितकारी है।
    10. तीव्र रक्तस्राव के कारण रक्त की कमी होने से रक्त चढ़ाना भी आवश्यक हो जाता है। इस स्थिति में रोगी को अस्पताल भेज दें।

    Ayurvedic Patient Medicine नाक से खून आना Naak se Khoon Aana

    1. वसाका कफ सीरप (महावेद) - यह खाँसी में उपयोगी है। इसमें वसा का योग होने से यह उत्तम रक्तरोधक भी है।
    2. सेनीलाइन लिक्विड (डाबर) - 5-10 मि.ली. नित्य 2-3 बार देने से नकसीर बन्द हो जाती है।
    3. स्टिपलॉन टेबलेट (हिमालया) - 1-2 टिकियाँ नित्य 3-4 बार दें। नकसीर बन्द हो जाने के बाद भी कुछ दिन तक दें। जिससे पुनरावृति की आशंका नहीं रहे।
    4. पोसेक्स टेबलेट (चरक) - 2-2 टिकियाँ दिन में 3-4 बार दें।

    Ayurvedic Classical Medicine नाक से खून आना Naak se Khoon Aana

    1. कामदुधा रस (मौक्तिक युक्त) - 250 मि.ग्रा. घृत मिले आँवलों के चूर्ण के साथ नित्य दो बार दें।
    2. बसन्तकुसुमाकर रस - 1-1 गोली सुबह-शाम वासा रस और शहद के साथ देने से नाक से रक्त आना बन्द हो जाता है। 
    3. वासाचन्दनाद्य तेल की सर्वांग शरीर पर मालिश करने से रक्तपित्त का शमन होता है जिससे नकसीर ठीक हो जाती है।
    4. चन्‍दनासव - 15 से 30 मि.ली. नित्य 2 बार समभाग जल मिलाकर लेने से नकसीर में लाभ होता है। 
    5. सुधानिधि रस - 1-1 गोली सुबह-शाम दुर्बा के रस के साथ या चन्दनासव के साथ लेने से लाभ होता है।

    Home Remedies नाक से खून आना Naak se Khoon Aana

    1. फिटकरी 5 ग्राम को पानी 20 मि.ली. में घोलकर नासा बूँद (Nasal Drop) की भाँति 2-3 बूँद प्रत्येक नाक में 2-3 घंटे बाद डालने से नकसीर में लाभ होता है।
    2. नकसीर के रोगी का रक्त रोकने के लिए रोगी को अधोमुख लिटाकर पीठ पर बर्फ या बर्फ के ठण्डे पानी में भींगा हुआ कपड़ा रखें।
    3. काली चिकनी मिट्टी पर पानी डालकर सूँघने से नकसीर बन्द हो जाती है।
    4. कर्पूर को गुलाब जल में पीसकर नाक में टपकाने से या नस्य लेने से नकसीर में लाभ होता है। 
    5. पानी में नमक घोलकर नाक में टपकाने से रक्तस्राव बन्द हो जाता है।

     FAQ

    क्या नाक से खून आना Naak Se Khoon Aana आम समस्या है?

    जी हाँ,हम कह सकते है कि कई रूप में यह आम समस्या है यदि यह बार-बार और रक्त का स्त्राव ज्यादा हो और घरेलु उपचार के बाद भी बंद न हो तो यह एक घातक संकेत है तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।

    नकसीर यक्ष्मा (Caner) का संकेत है?

    जी नहीं, हर केस में ऐसा नहीं कहा जा सकता कि ये Caner का संकेत हो सकता है। कुछ एक केस में ये संकेत हो सकता है।  

    नाक से खून आना Naak Se Khoon Aana जानलेवा हो सकता है?

    जी हाँ,  नाक से खून आना जानलेवा हो सकता है अगर समय रहते बार-बार नकसीर आने पे भी डॉक्टर से संपर्क नहीं किया गया।

    ...

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    Pneumonia Meaning in Hindi | 100% आयुर्वेदिक उपचार

    हेलो दोस्तों, इस लेख में आपको निमोनिया के बारे में सब कुछ बताया जायेगा जिसमे निमोनिया का अर्थ ( Pneumonia Meaning in Hindi ), कारण, लक्षण बच...